न्यूज़लिंक हिंदी। अब यूपी के वाराणसी-मछलीशहर नेशनल हाईवे 731-बी का निर्माण भदोहीवासियों के लिए लाभदायक साबित होगा।
विशेषकर सड़क मार्ग से लखनऊ जाने वालों के लिए नेशनल हाईवे अब पूर्ण रूप से सुविधाजनक होगा। इससे एक तरफ भदोही व लखनऊ की दूरी भी कम होगी वहीं समय की भी पूर्ण बचत होगी।
अब यही कारण है कि नेशनल हाईवे को लेकर लोग बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। लगभग 650 करोड़ लागत वाली इस परियोजना के अंतर्गत वाराणसी से भदोही, दुर्गागंज, जंघई होते हुए मछलीशहर तक हाईवे का निर्माण कार्य कराया जाना है। ताकि वाराणसी से भदोही होते हुए लोग सीधा लखनऊ को जा सकें।
आगे ये भी पढ़ें : Stock Market : शेयर बाजार ने रच दिया इतिहास, अब सेंसेक्स में पहली बार आंकड़ा हुआ 85,000 के पार, निफ्टी ने भी बना दिया रिकॉर्ड

