दशहरा को लेकर बड़ी असमंजस, ग्वालियर पंचांग में बड़ी बात आई सामने

रावण दहन के आयोजकों का कहना है कि जिस दिन सरकारी अवकाश घोषित किया गया है, उसी दिन रावण दहन किया जाएगा।

0
651

न्यूज़लिंक हिंदी । कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग बनने जा रहा है कि दशहरा वाले दिन बाबा महाकाल की पालकी नए शहर नहीं आएगी। दरअसल, ग्वालियर स्टेट के पंचांग में 23 अक्टूबर को दशहरा है जबकि शासकीय तौर पर विजयादशमी 24 अक्टूबर को मनाएंगे। ऐसे में बाबा महाकाल की सवारी एक दिन पहले निकलेगी जबकि दूसरे दिन रावण दहन होगा।

महाकालेश्वर मंदिर में ग्वालियर स्टेट के पंचांग के अनुसार ही सारे त्योहार मनाए जाते रहे हैं। महाकाल बाबा की सवारी वर्ष में एक बार दशहरे वाले दिन ही नए शहर आती है। ग्वालियर स्टेट के पंचांग के अनुसार 23 अक्टूबर को शमी पूजन करने की बात कही गई है। इसके अनुसार महाकाल बाबा की सवारी दशहरा मैदान तक निकाली जाएगी, लेकिन शासकीय तौर पर दशहरा 24 अक्टूबर को घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें :Delhi Weather: बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची नोएडा की हवा…लोगों को धुंध, स्मॉग की नजर आई चादर

शहरवासियों इस बार दो दिन दशहरा मैदान पहुंचना पड़ेगा— एक दिन बाबा की पालकी के साथ, तो दूसरे दिन रावण दहन उत्सव का आनंद लेने के लिए दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें : नेपाल में भूकंप के झटको को किया गया महसूस, यूपी- बिहार के सीमावर्ती जिलों से राजधानी तक दिखा असर

बाबा महाकाल के दरबार में शुरू से ही ग्वालियर स्टेट के पंचांग अनुसार सारे पर्व और त्योहार मनाए जाते रहे हैं इसीलिए इस वर्ष शमी पूजन के लिए बाबा महाकाल की सवारी 23 अक्टूबर को निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारियों बताया कि तिथि की घट-बढ़ के कारण 23 को ही दशमी रहेगी. इसलिए इसी दिन दशहरा उत्सव मनाया जाना चाहिए लेकिन रावण दहन के आयोजकों का कहना है कि जिस दिन सरकारी अवकाश घोषित किया गया है, उसी दिन रावण दहन किया जाएगा। दशहरा को लेकर एक खास असमंजस बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here