‘भूल भुलैया 3’ ने चौथे दिन मारी बाजी, ‘सिंघम अगेन’ को दी टक्कर

0
133

न्यूज़लिंक हिंदी। कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के लीड रोल वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ यूं तो अपने आपमें एक बहुत ही बड़ी फ्रेंचाइजी है, लेकिन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ‘सिंघम अगेन’ भी कोई कम नहीं और दोनों फिल्में साथ में ही रिलीज हुईं।

इसे बॉलीवुड का महाक्लैश भी बताया गया है। अक्षय कुमार और विद्या बालन की पहली ‘भूल भुलैया’ के बाद साल 2022 में कार्तिक आर्यन इसके सीक्वल ‘भूल भुलैया 2’ में रूह बाबा के किरदार में नजर भी आए। वहीं अब इस तीसरी सीरीज ‘भूल भुलैया 3′ में एक बार फिर से कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर दर्शकों को गुदगुदा रहे हैं।

हालांकि, इसके दूसरे पार्ट का हिस्सा विद्या बालन नहीं बनी थीं, लेकिन अब इस तीसरी फिल्म में मंजुलिका के किरदार में खूब छाई हुई हैं। इस बार फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी नजर आई हैं।

भूल भुलैया 3’ ने सोमवार को अपना जलवा खूब दिखाया है। इस फिल्म ने फाइनली कमाई के मामले में चौथे दिन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को जोरदार टक्कर भी दी है। ये फिल्म जहां पहले पहले तीन दिनों में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ से पिछड़ गई थी, वहीं अब चौथे दिन आखिरकार उसे टक्कर भी दे दी है।

भूल भुलैया 3′ ने सोमवार को अपना जलवा खूब जोर शोर से दिखाया है। इस फिल्म ने फाइनली कमाई के मामले में चौथे दिन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को जोरदार टक्कर भी दी है। ये फिल्म जहां पहले पहले तीन दिनों में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ से पिछड़ गई थी, वहीं अब चौथे दिन आखिरकार उसे टक्कर भी दे दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here