100 साल पुरानी एक्ट्रेस का हो गया निधन, पूरी रीति-रिवाज से दी उन्हें अंतिम विदाई

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। लीजेंडरी एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का निधन हो गया है। वो 100 साल की थीं और उम्र संबधी बीमारियों से जूझ रही थीं। 17 फरवरी को उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था।

गुरुवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। कई हिंदी, मराठी और बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस स्मृति बिश्वास का महाराष्ट्र के नासिक शहर में उनके घर पर निधन हो गया।

गुरुवार को ये खबर सामने आई है कि 100 वर्षीय बिश्वास ने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि किसी जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं बिश्वास नासिक में वन रूम किचन वाले किराए के फ्लैट में रहती थीं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने गुरुदत्त, वी. शांताराम, मृणाल सेन, बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा और राज कपूर जैसे जाने-माने फिल्म निर्माताओं की फिल्मों में अभिनय किया।

बिश्वास ने कई फिल्मों में देव आनंद, किशोर कुमार और बलराज साहनी जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। उन्होंने 1930 में बांग्ला फिल्म ‘संध्या’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। 1960 में आई ‘मॉडल गर्ल’ उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी।

फिल्म निर्माता एसडी नारंग के साथ शादी के बाद बिश्वास ने अभिनय करना छोड़ दिया। पति की मृत्यु के बाद वह नासिक आ गई थीं। बिश्वास ने 17 फरवरी 2024 को अपना 100वां जन्मदिन मनाया था।मिली जानकारी के अनुसार उनके परिवार में दो बेटे राजीव और सत्यजीत भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here