Pakistan Train Hijack: बंधक बनाए गए 104 यात्री छुड़ाए गए, 16 आतंकी भी मारे गए

0
186

बलूचिस्तान में ट्रेन में बनाए गए बंधक 104 यात्री छुड़ाए गए, पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए 104 यात्रियों को छुड़ा लिया।

और 16 आतंकवादियों को मार भी गिराया, सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सूत्रों के मुताबिक, नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी मंगलवार सुबह गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब तक सुरक्षा बलों ने 16 आतंकवादियों को मार गिराया है और 104 यात्रियों को छुडा लिया गया है।

और इससे पहले, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ट्रेन को अपने कब्जे में लेकर 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया है।

इसके साथ ही बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने यह जानकारी दी। इससे पहले, सरकारी मीडिया ने बताया कि मंगलवार को बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जाने वाली यात्री ट्रेन पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद बंधक बनाए गए यात्रियों को बचाने के लिए सुरक्षा बल बचाव अभियान भी चला रहे हैं।

ये भी बता दें कि आतंकवादियों ने बोलन दर्रे के धादर इलाके में जाफर एक्सप्रेस पर हमला किया। और उन्होंने महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को बंधक बना लिया, जबकि वे अपने ‘विदेशी मददगारों’ के साथ संपर्क में बने हुए थे।

और रिपोर्टों में कहा गया था कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया था। और सभी यात्रियों को बचाने के लिए निकासी अभियान शुरू किया था।

और इसके बाद में एक अपडेट में, रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा पकड़े गए 80 बंधकों को बचाया गया है। सुरक्षा स्रोतों के अनुसार, बचाए गए लोगों में 43 पुरुष, 26 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

देर रात एक और अपडेट में, पाकिस्तान की सरकारी मीडिया ने बताया कि 13 आतंकवादी मारे गए जबकि कई अन्य सुरक्षा बलों द्वारा घायल भी हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने ये भी बताया कि सुरक्षा बलों के अभियान के कारण आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में भी बंट गए। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अतिरिक्त सुरक्षा दस्ते इलाके में अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा बलों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों को मुक्त भी करा लिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी संख्या का खुलासा नहीं कर सकते।

और उन्होंने कहा कि मुक्त किए गए यात्रियों को निकटतम स्टेशन और अंततः उनके इच्छित गंतव्य तक ले जाया जा रहा है। और चौधरी ने कहा कि कई लोगों को ट्रेन से उतारकर पहाड़ी इलाके में भी ले जाया गया है। महिलाओं और बच्चों को ढाल के रूप में इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

और राज्य मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बल लोगों की जान को ध्यान में रखते हुए सावधानी से काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बीएलए के लोग कायर हैं। वे आसान लक्ष्य चुनते हैं और छिपकर हमला भी करते हैं।

आपातकालीन स्थिति बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने पहले दिए गए बयान में कहा था कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पेहरो कुनरी और गदालार के बीच भीषण गोलीबारी की खबरें भी हैं।

रेलवे के नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने कहा कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार हैं। नियंत्रक ने कहा कि ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक लिया। यात्रियों और कर्मचारियों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही कच्ची बोलन के जिला पुलिस अधिकारी राणा मुहम्मद दिलावर ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि ट्रेन पहाड़ के चारों ओर एक सुरंग से ठीक पहले फंस गई है।

रॉयटर्स ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कहा कि सुरंग के पास एक विस्फोट की आवाज सुनी गई। पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ भी जारी है।

इसके साथ ही बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय करने और सभी संस्थानों को सक्रिय रहने का आदेश दिया है। रिंद ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह भी किया।

घटना के लिए पेशावर रेलवे स्टेशन के आपातकालीन काउंटर के प्रभारी तारिक महमूद ने डॉन डॉट कॉम को बताया कि जाफर एक्सप्रेस चार प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने के बाद 34 घंटे में पेशावर पहुंचती है। और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से अधिकांश लोग क्वेटा से रवाना होने के बाद ट्रेन में सवार होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here