न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड में आज लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और प्रकृतिक खेती समेत कई मुद्दों पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने इसके आखिर में कहा कि अगले तीन महीने तक ‘मन की बात’ एपिसोड का प्रसारण नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण मन की बात का 110वां एपिसोड रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ, जो साल का उनका दूसरा कार्यक्रम रहा।
Sharing this month's #MannKiBaat… Do listen! https://t.co/8H8skY9O9g
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2024
इस कार्यक्रम की 110वीं कड़ी में मोदी ने कहा कि मार्च के महीने में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अगली बार मिलेंगे तो वह 111वीं कड़ी होगी।’’
ये भी पढ़े: Kanpur: करौली धाम बनवाएगा भगवान परशुराम का भव्य मंदिर, साथ ही कही ये बात, पढ़े पूरी खबर
उन्होंने 111 की (शुभ) संख्या के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे बढ़िया और क्या हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर विश्वास जताया है कि आगामी चुनाव में जीतकर वह फिर से सत्ता में लौटेंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी ‘मन की बात’ का प्रसारण रोक दिया गया था।

