न्यूज़लिंक हिंदी। एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया , महिला का पेट किसी गुब्बारे की तरह फूला हुआ है और ये 18 बच्चों को जन्म देने वाली है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह महिला अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली है। वीडियो में कही ये प्रेग्रेंसी की बात पूरी तरीके से झूठ है क्योंकि हमने जब इसको लेकर इंटरनेट खंगाला तो हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता चला, लेकिन इसी वीडियो में एक शख्स ने खौफनाक सच्चाई बतलाई है।
उस शख्स ने कमेंट करके लिखा है कि वह गर्भवती नहीं थी, उसे बहुत बड़ा ट्यूमर था। इस वीडियो को जारी करने के कुछ समय बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। मैंने उसका एक और वीडियो देखा और उसके बगल में बैठा आदमी उसकी स्थिति के बारे में बता रहा था।
इसको लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि महिला की मृत्यु इस वीडियो को जारी करने के थोड़ी ही देर बाद ही हो गई। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोग भी देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दिए जा रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर ये भी लिखा, इसमें देखा जा सकता है कि महिला बड़ी मुश्किल से ही सांस ले पा रही है। वहीं दूसरे ने ये भी लिखा, ये गड़बड़ी है महिला के पैर छोटे है और सिर्फ पेट फूला है यही कारण है कि ये महिला बिल्कुल भी प्रेग्रेंट नहीं है।

