न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नकली नोट देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने पीड़ित को 3 लाख के बदले 6 लाख का लालच देकर अपने झांसे में फंसाया था। पकड़े जाने के बाद शातिर ठग ने जो खुलासा किया है, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
थाना सरोजनीनगर व क्राइम टीम (@DCP_South) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
02.15 लाख रूपये नगद, मोबाइल फोन व नकली कूपन नोट व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार बरामद।(1/2)#UPPolice #Lkopolice_On_Duty pic.twitter.com/mOA41UF1ax
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) November 29, 2023
आरोपी की 2 पत्नियां, 4 बच्चे और है 6 गर्लफ्रेंड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीसीपी दक्षिण विनीत जायसवाल ने बताया कि बुधवार को गोण्डा जलालपुर बुधनी बाजार निवासी अजीत मौर्या को गिरफ्तार किया गया है। 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले ठग अजीत मौर्य ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले वो नेतागिरी करता था। आरोपी मौजूदा समय में पीजीआई साउथ सिटी में किराए के मकान में रहता है। उसकी 2 पत्नियां और 4 बच्चे हैं। साथ ही उसकी 6 गर्लफ्रेंड हैं, इन सबके खर्चे उठाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। इसलिए वो नेता से क्रिमिनल बन गया। आरोपी ठग अजीत के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। अजीत के खिलाफ उन्नाव के असोहा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़े : World AIDS Day 2023: अब भी लाइलाज है एड्स, जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड एड्स डे और क्या है इस साल की थीम
तीन लाख असली नोटों के बदले छह लाख नकली नोट
पीड़ित धर्मेंद्र के पास अन्जान नम्बर से कॉल आई थी। फोन पर उसे आधे घंटे में रुपए डबल करने की स्कीम बताई गई। झांसे में आकर धर्मेंद्र ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। वहां उनसे कुछ युवक मिले। स्कार्पियो सवार युवकों को धर्मेंद्र ने तीन लाख रुपए दिए। इसके बदले उन्होंने छह लाख रुपए थमा दिए। इसके बाद युवक गाड़ी लेकर भाग निकले। नकली नोट देखकर धर्मेंद्र के होश उड़ गए। वह सरोजनी नगर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। एक कार शो रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे से कार का नंबर मिला। उसके साथ ही जिस नंबर से धर्मेंद्र को कॉल आई थी उसे भी सर्विलांस पर लगाया गया।
ये भी पढ़े : Animal Movie Review : ‘एनिमल’ में रणबीर-बॉबी की धांसू परफॉर्मेंस ने उड़ाए सबके होश, लोग कर रहे जमकर तारीफ
नकली नोटों के ऊपर चिपकाते थे असली नोटLUCKNOW
इस गिरोह में मुख्य आरोपी अजीत के साथ दो अन्य लोग भी शामिल है। उनकी तलाश भी जारी है। आरोपी के मुताबिक वह रेंडम मोबाइल नंबर डायल करता है। इसके बाद आधे घंटे में रूपए डबल करने की स्कीम बताता है। झांसे मेें लाने के लिए पहले वह असली नोट को नकली बता कर दिया जाता है। चिह्नित व्यक्ति नकली नोट समझ कर असली नोट बाजार में चलाता है। जिससे वह पकड़ में नहीं आता है। इसके बाद लोग खुद ही अजीत से संपर्क करते हैं। फिर उस व्यक्ति को रुपए दोगुने करने का लालच दिया जाता है। उसे अपनी जगह पर ये लोग बुलाते हैं जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य नकली नोट की गड्डी के ऊपर और नीचे कुछ असली नोट चिपका देते हैं और यही रूपए थमा कर भाग जाते हैं।
पुलिस ने अजीत मौर्य को लखनऊ के सरोजिनी नगर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी गोंडा का जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। वो लोगों को लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था। गोंडा का रहने वाला अजीत मौर्य पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में किराए के मकान में रहता था।

