न्यूज़लिंक हिंदी, बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खनू में बीते कल यानी बुधवार रात 28 वर्षीय युवक पप्पू की उसके सगे भाई ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शाम के समय दोनों भाइयों में कोई विवाद हुआ था। वहीं बड़ा भाई शराब पीकर आया और छोटे भाई पप्पू पर फावड़ा से हमला कर दिया। उसके बाद मौके से भाग गया।
जानें पूरा मामला
आपको बता दे कि गांव नगरिया खनू निवासी पप्पू पुत्र नरसिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार शाम पप्पू और रामस्वरूप के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद रामस्वरूप बाहर चला गया और रात करीब 11 बजे घर लौट कर आया। वह शराब के नशे में था।
जब रामस्वरूप घर आया था, उस वक्त पप्पू अपनी चारपाई पर सो गया था। इसी दौरान रामस्वरूप ने पप्पू पर हावड़ा से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ उस पर कई प्रहार किए, जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
इसी बीच घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें : पत्नी को रमजान में सहन न हुआ चोरी का सामान, रेलवे पुलिस से कहा- मेरे पति इंजीनियर होकर चोरी करते हैं

