न्यूज़लिंक हिंदी। टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया आने वाले छह महीने में अपने बेड़े में 30 नए विमान को शामिल करेगी। एयरलाइन इसके साथ ही चार नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन भी जुड़ जाएगी। पैसेंजर्स को इन नए चार लोकेशन के लिए फ्लाइट बुकिंग का मौका मिलेगा। भाषा की खबर के मुताबिक, एयरलाइन ने कहा कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना बनाई गई है।
400 रूटों पर शुरू होगी सेवा
कंपनी ने बताया कि विभिन्न रूटों पर 400 से अधिक साप्ताहिक फ्लाइट्स को जोड़ने का लक्ष्य है। इसके साथ ही एयर इंडिया चार नए इंटरनेशनल उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में इंटरनेशनल सेवा विस्तार करने की योजना है।
शीतकालीन कार्यक्रम के तहत विस्तार
एयरलाइन कंपनी ने बताया कि शीतकालीन कार्यक्रम के तहत मार्च 2024 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत 400 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें जुड़ेंगी। जोड़ने का इरादा रखता है। शीतकालीन कार्यक्रम 29 अक्टूबर, 2023 से 30 मार्च, 2024 तक चलेगा।
घरेलू रूट पर 200 से अधिक साप्ताहिक फ्लाइट्स
एयर इंडिया की अपनी तैयारी के मुताबिक, अगले छह महीनों में नए विमानों की डिलीवरी के आधार पर, कई घरेलू रूट पर 200 से अधिक साप्ताहिक फ्लाइट्स जोड़ने का है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि अब और मार्च 2024 के बीच, एयर इंडिया को अपने बेड़े में 30 से ज्यादा वाइड बॉडी और नैरो बॉडी विमान शामिल करने की उम्मीद है, जिसमें छह ए350, चार बी777 और 20 ए320 नियो शामिल हैं।
बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोशिशें लगातार जारी
एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल ने कहा कि हमारे बेड़े का मॉडर्नाइजेशन और नए प्रोडक्ट्स और सेवाओं को पेश करना एयर इंडिया की चल रही परिवर्तन यात्रा में पहली प्राथमिकता है। हम बाजार में तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने रूट नेटवर्क को और विस्तारित करने पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे

