हैदराबाद में फंदे से लटका मिला 30 साल की कन्नड़ एक्ट्रेस, शादी के बाद छोड़ दी थी इंडस्ट्री

0
81

न्यूज़लिंक हिंदी। कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना का शव फंदे से लटका मिला। 30 साल की एक्ट्रेस का शव गचीबोवली की श्रीराम नगर कॉलोनी में उनके अपार्टमेंट में छत से लटका हुआ पाया गया।

जब इस घटना की पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है। शोभिता टेलीविजन सीरियल ‘ब्रह्मगंटु’ और ‘निनिडेल’ में अपने किरदार से फेमस हुई थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था।

कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली इस एक्ट्रेस ने पिछले साल ही शादी की थी। शादी के बाद से वह मनोरंजन उद्योग से दूर थीं और अपने पति सुधीर के साथ हैदराबाद में रह रही थीं। शोभिता की कथित आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है। शोभिता के शव को बेंगलुरु ले जाया जाएगा, जहां उनके मायके वाले रहते हैं, शोभिता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नहीं थीं। 1 नवंबर को उनका आखिरी पोस्ट कन्नड़ राज्योत्सव और दिवाली के जश्न से ही जुड़ा था। इसमें उन्होंने फैंस से उनकी नई फिल्म के लिए सपोर्ट भी मांगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here