न्यूजलिंक हिंदी । सिक्किम की तीस्ता नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 पहुंच गई है। जबकि 142 लोग अब भी लापता हैं, उनकी तलाश जारी है। इनमें सेना के जवान भी शामिल हैं। सेना के 22 जवान लापता हुए थे, इनमें 7 के शव बरामद कर लिए गए हैं। आशंका है कि अभी कई लोग मलबों में दबे हुए हैं। तबाही के चलते राज्य के 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सिक्किम सरकार के आंकड़ों की माने तो बाढ़ (Sikkim Flash Floods) में जान गंवाने वालों की संख्या 26 हो चुकी है। इधर, पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की सरकार ने बताया कि तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। राज्य में चार दिन से 3 हजार पर्यटक फंसे हैं।
3 हजार से ज्यादा फंसे टूरिस्ट
तबाही के चलते राज्य के 25 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य में बीते चार दिन से 3 हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए वायुसेना की तरफ से कोशिश हो रही है, लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन जिलों सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में तीस्ता नदी के बेसिन से ये शव बरामद किए हैं। 6 अक्टूबर की रात को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए 70 लाख रुपये के अतिरिक्त रिलीफ फंड की घोषणा की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी।
ये भी पढ़े : World Cup 3rd Match: 156 रनों पर ऑल आउट हुई अफगानिस्तान, जीत के करीब बांग्लादेश
राज्य में कुल 2413 लोगों को बचाया गया
बता दें कि बुधवार तड़के बादल फटने से सिक्किम की तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से 25,000 से ज्यादा लोग आपदा में प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने 1,200 से ज्यादा घरों को क्षतिग्रस्त किया है। कुल 13 पुल बह गए हैं। अब तक विभिन्न क्षेत्रों से 2,413 लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा, राज्यभर में 6,875 लोग 22 राहत शिविरों में शरण लिए हैं। इनमें से अधिकांश इलाके, देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।
बाढ़ से 2,376 घर क्षतिग्रस्त
एसएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से चार जिलों के 27 इलाके प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से 2,376 घरों को नुकसान पहंचा है। इन जिलों में 25,065 लोग प्रभावित हुए हैं। अभी तक 26 लोग घायल हुए हैं। अब तक 2413 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मौजूदा समय पूरे प्रदेश में 22 राहत कैंपों में 6,875 लोग रह रहे हैं।
ये भी पढ़े : पत्नी से पूछ लें, कहीं छिपाकर तो नहीं रखे 2000 के नोट, आज बदलने से चूके तो फिर करना होगा यह…

