69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

भ्यर्थी 6800 पदों पर चयनितों को नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्यालय से हटा दिया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग और प्रशासन के लोग वादाखिलाफी कर रहे हैं।

0
245

न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी 6800 पदों पर चयनितों को नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्यालय से हटा दिया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग और प्रशासन के लोग वादाखिलाफी कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उनकी मुलाक़ात नहीं हो पायी इसी बात से नाराज अभ्यर्थी एक बार फिर भाजपा कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

बता दे कि अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास का घेराव किया। बता दें कि 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास पहुंचकर वहां धरने पर बैठ गए।

उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अभ्यर्थी, भर्ती में आरक्षण को लेकर घोटाले का आरोप लगाते रहे है। वहीं विभाग इसे सही ठहराने के लिए तर्क भी देता रहा है।

ये भी पढ़ें : Supreme Court: ‘नीतियां लागू करना कार्यपालिका का अधिकार, अदालतें राज्यों को विशेष योजनाएं लागू करने का निर्देश नहीं दे सकतीं -सुप्रीम कोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here