73 साल के एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के सीने में तेज दर्द, अस्पताल में भर्ती… कोलकाता में चल रहा इलाज

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन को शनिवार 10 फरवरी को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं।

0
418

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन को शनिवार 10 फरवरी को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं।

ये भी पढ़े: Double Murder: अमरोहा में डबल मर्डर, पिता-पुत्री की चाकू से गोदकर हत्या, घर में सो रहे बेटा-बहू को नहीं चल पाया पता

सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा और बेचेनी महसूस हुई। कथित तौर पर, अभिनेता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

ये भी पढ़े: PM मोदी का 11 फरवरी को झाबुआ दौरा, 7300 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास, प्रचार का करेंगे शंखनाद

फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत कैसी है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल अभिनेता के परिवार की ओर से उनके स्वास्थ्य पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here