75th Republic Day: उपराज्यपाल ने जम्मू में फहराया तिरंगा, वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, गूंजे देशभक्ति नारे

संबोधन के दौरान उपराज्यपाल ने कहा- प्रदेश के जम्मू कश्मीर में पंचायत और नगर निकायों के चुनाव अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कराए जाएंगे।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी, जम्मू। गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में जम्मू कश्मीर प्रदेश का मुख्य समारोह आयोजित हुआ। बता दे कि यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्यव फहराया और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने बलिदान स्तंभ पर पुलिस, सेना और सीएपीएफ के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

संबोधन के दौरान उपराज्यपाल ने कहा- प्रदेश के जम्मू कश्मीर में पंचायत और नगर निकायों के चुनाव अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कराए जाएंगे। जम्मू संभाग में बसे पश्चिमी पाकिस्तान से आए नागरिकों को जमीनों के मालिकाना अधिकार दिए जाएंगे। प्रदेश में आतंकवाद अपनी आखिरी सांसें ले रहा है। उग्रवाद को प्रदेश से पूरी तरह से खत्म करने के लिए सरकार प्रतिब्द्ध है।

जम्मू और श्रीनगर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से भरपूर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में जहां देशभक्ति के नारो ने जोश भरा, तो वहीं हैरतअंगेज करतब में संतुलन के प्रदर्शन ने सभी को एकटक देखने के लिए मजबूर किया।

जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से स्कूली बच्चों और कलाकारों ने देशभक्ति से प्रेम के विषय पर रंगारंग व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, स्टेडियम को कड़े सुरक्षा घेरे में लिया गया।

ये भी पढ़ें :Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में हो सकता है ASI सर्वे, जानिए पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here