जयपुर में 8 साल की स्कूली बच्ची के साथ हुआ दुष्कर्म,पिता ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

0
181

न्यूज़लिंक हिंदी। जयपुर में 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। इस मामले में बच्ची के पिता ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ड्राइवर ने नाबालिग को धमकाकर दुष्कर्म किया, जिसमें अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

राजधानी जयपुर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने ने झोटवाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि उनकी 8 वर्षीय बेटी अपने 5 वर्षीय भाई के साथ स्कूल जाती थी। स्कूल वैन का ड्राइवर अब्दुल मजीद पिछले कुछ दिनों से नाबालिग को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

अब्दुल के कुछ साथियों ने भी नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। स्कूल से वापस लौटते समय एक सुनसान मकान में छात्रा को ले जाने और उसके छोटे भाई को डरा धमकाकर वैन में बंधक बनाकर रखे जाने का आरोप लगाए गए हैं।

विधायक दीया कुमारी भी पहुंची थाने

पीड़ित परिवार ने बाल संरक्षण आयोग के सामने न्याय की गुहार लगाई तो आयोग सदस्यों की ओर पीड़ित पिता की शिकायत पुलिस को दी। पहले पुलिस टालमटोल करती रही लेकिन बाद में सामाजिक संगठनों का दबाव बढने के कारण मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज कई सामाजिक संगठन शनिवार देर शाम को झोटवाड़ा थाने में एकत्रित हो गए।

सूचना मिलने पर विद्याधर नगर से नवनिर्वाचित विधायक दीया कुमारी भी थाने पहुंची। दीया कुमारी ने लोगों से मुलाकात की और पीड़िता परिजनों से पूरी घटना सुनी। बाद में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंगरेप के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here