मुंगेली में पीएम का दावा, तीन दिसंबर को बन रही है भाजपा की सरकार, साथ ही कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी राज्य के मुंगेली पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है, छत्तीसगढ़ में सीएम खुद हार रहे हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को यहां बीजेपी आएगी।

0
143

न्यूज़लिंक हिंदी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी राज्य के मुंगेली पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है, छत्तीसगढ़ में सीएम खुद हार रहे हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने दावा करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को यहां बीजेपी आएगी। पीएम का कहना है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ हर एक घर में गुस्सा है। कांग्रेस के नेता दिल्ली से आकर झूठी बात करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुंगेली में कहा कि देव दिवाली पर कांग्रेस कहीं नहीं नजर आएगी, सीएम के बेटे सुपर सीएम है। दिल्ली के जो पत्रकार आते हैं वह मुझे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सीएम खुद चुनाव हार रहे हैं। इतना ही नहीं पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पुराने नेता के साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस की जब सरकार बनी थी तब मुख्यमंत्री पद के लिये ढाई साल का समझौता हुआ था। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बैठे सारे नेताओं को पैसे से खरीद लिया, अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का खेला है।

ये भी पढ़े : मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां, तेज धमाकों के साथ फटे बम, 1 की मौत, 6 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लूट मची है। करोड़ों रुपए पकड़े गए हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि इसमें से मुख्यमंत्री को कितना हिस्सा पहुंचा। साथ ही दिल्ली दरबार में कितना पहुंचाया जा रहा है। पीएम ने कहा कि जब केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होती है तो तेजी से विकास होता है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने जो वादे आपसे किए हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा करके दिखाएगी। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरी होने की बात।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राशन कार्ड बनाने में घपलेबाजी की है। बीजेपी की सरकार बनते ही यह बंद होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्र का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि यहां से दवा खरीदने वाले लोगों को 80 फीसदी की छूट मिलती है। यह मोदी देता है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में पुराने समर्पित लोग आज किनारे पर बैठे हैं, उनमें भी बहुत गुस्सा है। उनको लगता है कि एक बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनी तक मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल का समझौता हुआ था। परन्तु पहले 2.5 साल में ही मुख्यमंत्री ने इतना भ्रष्टाचार किया कि पैसों का अंबार जमा कर लिया और जब 2.5 साल पूरा होने को आए तो दिल्ली वालों के लिए तिजोरी खोल दी, सबको खरीद लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया और समझौता धरा का धरा रह गया।

ये भी पढ़े : विराट के विकेट लेते ही झूम उठीं अनुष्का, जो अंदाज विराट का, वही मिजाज अनुष्का का, वायरल हो रहा रिएक्शन का वीडियो

पीएम ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कांग्रेस अब एक पल के लिए नहीं चाहिए। आपकी तपस्या को हम विकास कर लौटाएंगे। 3 दिसंबर को यहां बीजेपी आएगी और नौजवान का हर सपना पूरा हो जाएगा। पीएम यहां ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने ही छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। कांग्रेस के टिकट बंटवारे में खेल हुआ है, उसका ऑडियो चल रहा है। पीएम का कहना है कि मैं आसानी से हवा भांप जाता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here