पीएम मोदी ने उत्तरकाशी के हादसे के बारे में ली जानकारी, सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सीएम धामी से बात कर चुके हैं। केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं।

0
181

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में हुए हादसे में टनल में फंसे श्रमिकों के बारे पीएम मोदी ने सीएम धामी से जानकारी ली। सीएम धामी ने राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया, कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को बताया, कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव-कार्यों पर लगातार नजर रख रहे हैं। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था कर दी गई है।

सीएम धामी ने कहा- कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। अब तक पीएम मोदी दो बार मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी सीएम धामी से बात कर चुके हैं। केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट मौके पर मौजूद हैं।

उत्तरकाशी आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से घटना को लेकर जानकारी शेयर की गई है जिसमें बताया गया है कि उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और ओडिशा के श्रमिक हैं। टनल में जमे मलबे को मशीनरी की मदद से युद्धस्तर पर हटाया जा रहा है। इसके अलावा श्रमिकों को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Jharkhand News : झारखण्ड के धनबाद में हुआ भीषड़ हादसा , दुकानों में लगी आग , 4 साल के बच्ची समेत 3 की और हुई मौत ,

घटना से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्यालना के पास अस्थायी हैलीपैड बनाया गया है  और उसके अलावा राहत कार्य़ के लिए चिन्यालीसौड हेलीपैड को एक्टिव किया गया है। टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उधर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी घटना की जानकारी मिलने पर मदद के लिए डेलिगेशन भेजने का फैसला किया है। टनल में झारखंड के 15 श्रमिक फंसे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here