बाइडन और शी जिनपिंग बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एपेक बैठक के दौरान करेंगे मुलाकात, अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति की खास अपील

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा, 'मैंने खासकर इजराइल-गाजा संघर्ष के सिलसिले में राष्ट्रपति शी से कहा कि चीन को ईरान को ऐसा कोई भी काम करने से रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे संघर्ष बढ़ने की आशंका हो।

0
168

न्यूज़लिंक हिंदी। बाइडन से बुधवार को चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान फेंटानिल (मादक पदार्थ) की अवैध तस्करी और अमेरिकी कारोबार के लिए बाध्यकारी माहौल के मुद्दों को उटाने की अपील की है। इसके साथ ही अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र रूप से काम करने की सेना की क्षमता के पक्ष में खड़े होने की मांग की है।

बाइडन और शी बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एपेक (एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग) बैठक के दौरान मुलाकात करेंगे। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा, ‘मैंने खासकर इजराइल-गाजा संघर्ष के सिलसिले में राष्ट्रपति शी से कहा कि चीन को ईरान को ऐसा कोई भी काम करने से रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे संघर्ष बढ़ने की आशंका हो। इस संकट की स्थिति में चीन को नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।’

आगे उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति शी के साथ भेंट के दौरान मैंने सात अक्टूबर (जब हमास ने इजराइल में आम नागरिकों पर हमला किया था) के बारे में बयान जारी करने को लेकर चीन सरकार की आलोचना की थी जिसमें आम नागरिकों की हत्या की निंदा नहीं की गई थी।

ये भी पढ़ें : Israel Hamas War: संयुक्त राष्ट्र ने अल शिफा अस्पताल पर हमले की कड़ी निंदा, हमास ने नौ महीने के बच्चे को बनाया हुआ है बंधक

इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन पहले से कड़ा बयान जारी किया।’ शूमर ने कहा, ‘यदि राष्ट्रपति बाइडन इस बात को लेकर इसी प्रकार दृढ़ रहते हैं कि चीन ईरान और रूस को लेकर स्थिरता लाने वाली भूमिका निभाए, तो मैं समझता हूं कि इससे बड़ा फर्क आएगा।’

सीनेट में बहुमत के नेता ने कहा..
शी जिनपिंग के साथ मुलाकात असली परीक्षा होगी कि वह अमेरिका के साथ वाकई बेहतर संबंध चाहता है या नहीं।सांसद रॉब विट्टमैन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि अमेरिका पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बढ़ते सैन्य आक्रामक रुख को बर्दाश्त नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here