रूस के राष्ट्रपति ने पत्रकार के हत्यारे को किया माफ़, जानिये क्या है पूरा मामला

आरोपी खड्झिकुरबानोव को 10 साल पहले अन्ना की हत्या में शामिल होने के लिए 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने खड्झिकुरबानोव सहित तीन अन्य लोगों को सजा सुनाई थी,

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक हत्यारे को माफ कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्यारे ने एक पत्रकार की हत्या की थी लेकिन बाद में यूक्रेन में रूस की तरफ से लड़ने के कारण रूसी राष्ट्रपति ने उसकी सजा को माफ कर दिया।

जानिये पूरा मामला
रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति और क्रेमलिन की आलोचक रहीं खोजी पत्रकार अन्ना पोलितकोवस्काया की सात अक्तूबर 2006 को हत्या हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि हत्यारे सर्गेईखड्झिकुरबानोव ने अन्ना को उनके घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया था। आरोपी खड्झिकुरबानोव को 10 साल पहले अन्ना की हत्या में शामिल होने के लिए 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने खड्झिकुरबानोव सहित तीन अन्य लोगों को सजा सुनाई थी, जिसमें से दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

एलेक्सी मिखालचिक का बयान
खड्झिकुरबानोव के वकील एलेक्सी मिखालचिक ने हाल में ही बताया कि खडझिकुरबानोव ने अनुबंध के तहत कैदी के रूप में यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान में भाग लिया था। इसलिए उसे माफ कर दिया गया है वह अब रक्षा मंत्रालय के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर चुका है, जिसके तहत वह स्वतंत्र सैन्य व्यक्ति के रूप में यूक्रेन में रूस की ओर से युद्ध लड़ता है।

ये भी पढ़ें : अपने आर्थिक और सैन्य आक्रामक रवैये पर रोक लगाएं, बाइडन-जिनपिंग की मुलाकात से पहले बोले भारतीय मूल के सांसद कृष्णमूर्ति

हालांकि, वकील ने यह साफ नहीं किया कि खड्झिकुरबानोव ने युद्ध के लिए कब हस्ताक्षर किए और कब पुतिन ने उन्हें माफ कर दिया। बता दें, यूक्रेन के साथ जंग शुरू होने के बाद वैगनर ने कैदियों की भर्ती शुरू की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here