IND vs NZ: आज वानखेड़े में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला, कई सुपरस्टार आएंगे सेमिफाइनल मैच देखने

आज मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

0
284

न्यूजलिंक हिंदी। भारतवासी के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है क्योंकि आज भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है। आज मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। आज टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने वाली है। आज अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो टीम फाइनल्स में पहुंच जाएँगी। आज क्रिकेट प्रेमियों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मैच देखने जा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी क्रिकेट प्रेमी हैं। अभिनेता को अक्सर सोशल मीडिया पर भारतीय टीम को सपोर्ट करते देखा जाता है। आज का मैच वानखेड़े में खेला जाएगा। ऐसे में अमिताभ बच्चन भी मैच देखने के लिए उपस्थित रहेंगे।

रजनीकांत
साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी यह मैच देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे। सुपरस्टार रजनीकांत भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है और ये उन्होंने अपने फैंस को भी साबित करके दिखा दिया है। वे मंगलवार देर रात अपनी वाइफ संग चेन्नई से मैच देखने के लिए मुंबई पहुंचे। आज वह मैच के दौरान उपस्थित रहेंगे।

सलमान खान और आमिर खान
बॉलीवुड के स्टार एक्टर सलमान खान, आमिर खान भी मैच देखने के लिए उपस्थित होंगे। सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ हाल ही में, सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में वानखेड़े स्टेडियम जाकर अभिनेता अपने फैंस को बड़ा तोहफा देंगे।

ये भी पढ़ें : IND Vs NZ: ‘बड़ी घटनाओं को दिया जाएगा अंजाम’, भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले मुंबई पुलिस को धमकी

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली को हर मैच में सपोर्ट करती नजर आती हैं। आज भी भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में अभिनेत्री स्टेडियम में अपनी हाजिरी दर्ज करवाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here