मोहम्मद शमी को गिरफ्तार न करने की दिल्ली पुलिस ने आखिर क्यों लगाई मुंबई पुलिस से गुजारिश की गुहार

मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में कल टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 397 रनों का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने ओडीआई करियर का अपना 50वां शतक लगाया

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस जीत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी ही मोहम्मद शमी की धमाकेदार गेंदबाजी को लेकर भी बात हो रही है। मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी मजेदार ट्वीट्स किए हैं। दोनों ने एक-दूसरे से शमी को लेकर मजे लिए। चलिए देखते हैं दोनों ने क्या ट्वीट किए हैं-

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मोहम्मद शमी का जिक्र किया । दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘मुंबई पुलिस हमें उम्मीद है कि आप लोग मोहम्मद शमी के जरिए आज किए गए हमले को लेकर उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे.’ इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, ‘दिल्ली पुलिस आप अनगिनत लोगों के दिलों को चुराने के लिए धाराएं लगाना भूल गए हैं और साथ ही आपने सह-आरोपियों की लिस्ट भी नहीं दी है.’

मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में कल टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 397 रनों का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने ओडीआई करियर का अपना 50वां शतक लगाया और इस तरह वह क्रिकेट इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। श्रेयस अय्यर ने भी 70 गेंदों में 105 रनों की तूफानी पारी खेली।

ये भी पढ़ें : Etawah Train Fire: डाउन दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस बनी बर्निंग ट्रेन, यात्री डिब्बे में आग लगने से आठ झुलसे, धू-धू जले दो डिब्बे

शमी ने पहले न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया लेकिन इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेरल मिचेल ने जिस तरह आतिशी बल्लेबाजी की, उसे देखकर ऐसा लगने लगा कि मैच भारत के हाथों से निकल जाएगा लेकिन शमी और जडेजा ने अच्छे बल्लेबाजों के विकेट निकालें । इसके बाद शमी ने तो रुकने का नाम ही नहीं, बल्कि एक-एक कर सात किवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारत को जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here