समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, इंदौर में बोले सीएम धामी

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाले देश का पहला राज्य बनेगा। विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि इसे लागू करेंगे। सरकार बनते ही हमने इसके लिए समिति गठित कर दी। समिति ने लाखों व्यक्तियों से सुझाव लिए, 20 हजार से ज्यादा व्यक्तियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की।

0
139

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाले देश का पहला राज्य बनेगा। विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जता से वादा किया था कि इसे लागू करेंगे। सरकार बनते ही हमने इसके लिए समिति गठित कर दी। समिति ने लाखों व्यक्तियों से सुझाव लिए, 20 हजार से ज्यादा व्यक्तियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। समिति ने दस्तावेज शासन को सौंप दिए हैं। समान नागरिक संहिता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

यह बात बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। वह उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नेता के रूप में नहीं, देवभूमि के मुख्य सेवक के रूप में आया हूं। मुझे यह देख प्रसन्नता होती है कि देवभूमि के लोग ने अपनी परंपरा को नहीं छोड़ा है। लंदन, दुबई कहीं भी जाओ, देवभूमि के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आठ और नौ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें विश्व भर से निवेशक आ रहे हैं। इंदौर में रहने वाले उत्तराखंड वासियों से कहा कि आप इंदौर में देवभूमि के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करें।

ये भी पढ़े : रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करते हुए एस. जयशंकर बोले- रूस के साथ संबंध बनाए रखने में हमारा बहुत ज्यादा हित है

मप्र में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया
धामी ने यहां कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार ने मप्र में अपनी घोषणाओं को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने ऐसा ही किया था। जनता को समझना होगा कि कौन उनके काम कर रहा है। उसे ही अपना वोट दें।

लैंड जिहाद और लव जिहाद पनपने नहीं देंगे
धामी ने कहा कि उत्तराखंड में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हो रहा था। हमने इसे लेकर सख्ती की और साढ़े तीन हजार एकड़ से ज्यादा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। चाहे लैंड जिहाद हो या लव जिहाद, हम उत्तराखंड की जमीन पर दोनों को पनपने नहीं देंगे। लव जिहाद रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए हैं। मतांतरण रोकने के लिए कानून बनाया है। हम देवभूमि का मूल स्वरूप बिगड़ने नहीं देंगे।

ये भी पढ़े : मोहम्मद शमी को गिरफ्तार न करने की दिल्ली पुलिस ने आखिर क्यों लगाई मुंबई पुलिस से गुजारिश की गुहार

दुबई यात्रा के संस्मरण सुनाते हुए धामी ने कहा कि वहां ऊंची-ऊंची इमारतों के भीतर तापमान 15-20 डिग्री होता है, लेकिन बाहर निकलो तो 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होता है। यह मानव निर्मित है, लेकिन हमारे उत्तराखंड में ऐसा नहीं होता। यहां अगर अंदर 15 डिग्री तापमान है तो बाहर भी लगभग इतना ही होता है। वह भी बगैर एयर कंडीशनर के। हमारा उत्तराखंड ईश्वर निर्मित है।

मप्र में गुजरा बचपन याद किया
मुख्यमंत्री धामी ने मप्र में गुजरे अपने बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि मप्र से मेरा पुराना नाता है। मैंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई सागर में रहकर की है। अब मप्र बहुत बदल गया है। पहले यह बीमारू राज्य था। हर जगह गड्ढे नजर आते थे। 2003 के बाद यहां तेजी से विकास हुआ है। अब यहां का उदाहरण दुनियाभर में दिया जाता है। स्वच्छता में इंदौर ने एेतिहासिक काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here