न्यूज़लिंक हिंदी , फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भैया दूज के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। मां-भाई के साथ सड़क पार कर रही पांच साल की बच्ची को कार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसकी मां और भाई भी घायल हो गए। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार को ठिरिया खेतल गांव के पास कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची शगुन की मौत हो गई। हादसे में शगुन की मां और छोटा भाई घायल हो गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।रामपुर के मिलक निवासी संध्या का मायका ठिरिया खेतल गांव में है। बुधवार को वह भैयादूज के लिए अपनी पांच वर्षीय बेटी शगुन और चार वर्षीय बेटे अगम के साथ मायके आईं थीं। दोपहर करीब 12 बजे गांव के सामने ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहीं थीं। इसी दौरान कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। संध्या और अगम की हालत नाजुक है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

