रोहतक में बेरहम पिता ने चार बच्चों को खिलाया जहर, कड़वाहट न लगे इसलिए दिया रसगुल्ला, 3 की मौत

हरियाणा के रोहतक के कबूलपुर गांव में अपने चार बच्चों को पिता ने दांत साफ करने का पाउडर बताकर सल्फास की गोली पिसकर दी थी। बच्चों को कड़वाहट के चलते शक न हो जाए, इसलिए ऊपर से एक-एक रसगुल्ला खिला दिया। थोड़ी देर बाद बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी।

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा के रोहतक के कबूलपुर गांव में अपने चार बच्चों को पिता ने दांत साफ करने का पाउडर बताकर सल्फास की गोली पिसकर दी थी। बच्चों को कड़वाहट के चलते शक न हो जाए, इसलिए ऊपर से एक-एक रसगुल्ला खिला दिया। थोड़ी देर बाद बच्चों ने उल्टी करनी शुरू कर दी। आरोपी पत्नी को फोन करके मौके से फरार हो गया। बाद में तीन बच्चियों ने दम तोड़ दिया। एक उपचाराधीन हैं। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस अब पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
महिला के मुताबिक बेटी हिना से उसे पता चला कि पिता सुनील ने उन चारों भाई बहनों को जहरीला पदार्थ खिला दिया है। इसमें से जिसमें से 10 वर्षीय लशिका, 7 वर्षीय दीक्षा और एक वर्षीय देव की मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय हिना का अभी पीजीआई में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर सुमन का कहना है कि उसके पति ने कर्ज की वजह से ये कदम उठाया है। सुमन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मां सुमन ने कहा कि लगता है उससे औलाद का सुख ही छिन जाएगा।

ये जी पढ़े : South Africa vs Australia, 2nd Semi-Final: मैच की पलपल अपडेट, क्लिक कर जानें स्कोर और बहुत कुछ

आरोपी की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार को उसका पति सुबह 7 बजे काम पर चला गया था। वो भी अपनी तीनों बेटियों और एक साल के बेटे को छोड़कर दिहाड़ी पर झान झाड़ने चली थी। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे उसे सूचना मिली कि जल्दी घर पहुंचों इसके बाद जब वो घर पहुंची तो देखा की घर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। उसके चारों बच्चों को अस्पताल ले जाया जा चुका था।

आरोपी पिता की तलाश जारी
बच्चों के हत्यारें पिता की पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है। आरोपी सुनील के भाई सुंदर ने कहा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भगवान से प्रार्थना है कि जिंदगी से मौत से जूझ रही हिना की जान बच जानी चाहिए, वरना उसकी मां सुमन का बसा बसाया पूरा संसार उजड़ जाएगा। बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये नहीं पता चल पाया है कि उन्हें कौन सा जहर दिया गया था। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही कौन सा जहर दिया गया है उसका पता चल पाएगा।

ये जी पढ़े : KANPUR MURDER : सर पर चोट लगने से कोमा में चली गयी थी महिला, पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज

जिला पार्षद भी पहुंचे पीजीआई, परिवार को दी सांत्वना
घटना की सूचना पाकर जिला परिषद के पार्षद एवं गांव कबूलपुर निवासी जयदेव भी पीजीआई पहुंचे और दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। साथ ही पुलिस प्रशासन ने न्याय की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here