राहुल गांधी ने गौतम अडानी को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- मोदी ने बिजनेसमैन को पहुंचाया है फायदा

राहुल कहते रहे हैं कि पीएम मोदी ने बिजनेसमैन अडानी को फायदा पहुंचाया है। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी के भाषण की एक क्लिप है। पूरी वीडियो एक मिनट 20 सेकेंड की है,

0
179

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान में सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियां अपनी- अपनी रैलियां निकाल; रहीं हैं। इसी सिलसिले में राहुल गांधी भी राजस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुझसे चिढ़ क्यों मचती है? उन्होंने बताया कि इसकी वजह ये है कि वह जितना पैसा अडानी को देते हैं, मैं उतना गरीबों को देने वाला हूं। वो इस राजनीति से चिढ़ते हैं।

राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला हमला
राहुल कहते रहे हैं कि पीएम मोदी ने बिजनेसमैन अडानी को फायदा पहुंचाया है। दरअसल, राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी के भाषण की एक क्लिप है। पूरी वीडियो एक मिनट 20 सेकेंड की है, जिसमें से आधे हिस्से में पीएम मोदी की, जबकि वीडियो के आधे हिस्से में राहुल गांधी के भाषण की क्लिप है। इस वीडियो का टाइटल दिया गया है, ‘क्यों चिढ़े हो मोदी जी?’ इस वीडियो को राहुल के व्हाट्सऐप पर शेयर करते हुए बताया गया है कि आखिर पीएम मोदी कांग्रेस नेता से क्यों चिढ़ते हैं।

इस वीडियो की शुरुआत में पीएम मोदी कहते हैं..
‘कांग्रेस अब सातवें आसमान पर उड़ रही है, हवा में उड़ रही है। मैंने सुना कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत के लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है.’ फिर वीडियो में राहुल का हिस्सा शुरू होता है, जिसमें कांग्रेस नेता कहते हैं, ‘पीएम मोदी यहां आते हैं, मेरे बारे में गलत बातें कहते हैं। मुझे गाली देते हैं और उल्टी-सीधी बातें करते हैं लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.’

ये भी पढ़ें : रोहतक में बेरहम पिता ने चार बच्चों को खिलाया जहर, कड़वाहट न लगे इसलिए दिया रसगुल्ला, 3 की मौत

राहुल आगे कहते हैं, ‘देखिए मैंने आपको अपना लक्ष्य पहले ही बता दिया है. मुझे वह कुछ भी कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता है. मेरा लक्ष्य है कि पीएम मोदी जितना पैसा अडानी को देते हैं, मैं उतना गरीबों को देने वाला हूं. मैं आपको दिखाऊंगा कि असली राजनीति अरबपतियों को मदद करने से नहीं होती है. असली राजनीति किसानों, गरीबों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों की मदद करने से होती है. मैं आपको दिखा दूंगा, आपको जो बोलना है बोलते रहिए.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here