न्यूज़लिंक हिंदी। शनिवार सुबह एसटीएफ की कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड में वंछित बदमाश राशिद कालिया के साथ मुठभेड़ हो गई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश रशीद के सीने के पास लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कालिया ने झांसी में भी एक हत्याकांड को अंजाम दिया था। उस पर 1.25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
#UPSTF
हत्या एवं अपहरण के मुकदमों में रुपये एक लाख कानपुर नगर से व 25 हजार जनपद झांसी से वांछित इनामिया राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम निवासी चिश्तीनगर, थाना चकेरी कानपुर नगर UPSTF की मुठभेड़ में थाना मऊरानीपुर, झांसी में मारा गया@Uppolice pic.twitter.com/kCSX33a5hf— UPSTF (@uppstf) November 18, 2023
एसएसपी राजेश एस के मुताबिक, राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्तीनगर का रहने वाला है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कालिया ने मऊरानीपुर इलाके के एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी ली हुई है। वारदात को अंजाम देने के लिए वहां मऊरानीपुर पहुंचा हुआ था।
शनिवार सुबह करीब सात बजे एसटीएम ने मऊरानीपुर पुलिस के साथ मिलकर उसे सितौरा रोड के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर राशिद ने फायर झोंक दिया। इस पर एसटीएफ ने भी फायरिंग की। सीने में गोली लगने से कालिया गिर गया। इसके बाद उसे मऊरानीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया मौके पर सभी आला पुलिस अफसर भी पहुंच गए।
ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में अब नहीं बिकेगा हलाल प्रोडक्ट, सीएम योगी हुए सख्त, कई कंपनियों पर FIR दर्ज
कौन था राशिद कालिया
साल 2020 में पिंटू सेंगर की कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने में शार्प शूटर एहसान और राशिद कालिया का नाम सामने आया था। सूत्र बता रहे हैं कि पिंटू सेंगर की हत्या करने के लिए बाइक सवार शार्प शूटर एहसान और राशिद कालिया ने कानपुर के ही बड़े बदमाश पप्पू स्मार्ट से 40 लाख रुपए की सुपारी ली थी। चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेके कॉलोनी के पास पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर यूपी में सनसनी फैला दी थी। चर्चित पिंटू सेंगर हत्याकांड के पीछे की वजह प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।
बसपा नेता की हत्या के बाद बना था शार्प शूटर
फिलहाल शार्प शूटर राशिद कालिया को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद अब मृतक पिंटू सेंगर के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। रशीद कालिया यूपी में शार्प शूटर बन गया था और बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के बाद उसके नाम की दहशत पूरे यूपी में हो गई थी।

