वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मैच के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक, विराट कोहली के पास जा पहुंचा एक शख्स, तस्वीरें हो रही वायरल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, जो धीरे-धीरे और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा था।

0
531

न्यूज़लिंक हिंदी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, जो धीरे-धीरे और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा था। क्रिकेट की दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमें भारत-ऑस्ट्रेलिया फिर एक-दूसरे के आमने सामने थी, जिन्हें चीयर अप करती पब्लिक का जोश सातवें आसमान पर था।

 

भारतीय टीम 3 विकेट खो कर 100 से ज्यादा रन बना चुकी थी। इस बीच के एल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर जमे हुए थे, इस मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली तभी अचानक से एक शख्स (Pitch Invader) सुरक्षा घेरा तोड़ कर मैदान में उतर आया और विराट कोहली (Virat Kohli) को गले लगा लिया।

आपको बता दें कि अकसर ही मैदान पर फैन अपने पंसदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए मुकाबले के बीच सिक्योरिटी स्टाफ को चकमा देकर खिलाड़ियों के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन ऐसे कम ही शख्स होते हैं जो कोई संदेश के साथ ऐसा करें।

वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान जिस फिलिस्तीन समर्थक ने विराट के पास जाने की कोशिश की उसके चेहरे पर मास्क, हाथों में फिलिस्तीन का झंडा और टी शर्ट पर फ्री फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इस शख्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जब वे विराट के पास पहुंचा तब भारतीय खिलाड़ी ने उसे दूर हटाने की कोशिश की। आपको बता दें इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के द्वारा फिलिस्तीन समर्थक को पकड़ लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान मैदान में घुसने वाले शख्स को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन कर मैदान में घुसने वाले शख्स ने कहा, “मेरा नाम जॉन है…मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं. मैं विराट कोहली से मिलने के लिए (मैदान में) घुसा था. मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं..”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here