Bollywood: रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन से अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- बाजीराव सिंघम वापस आ गया है, सिंघम अगेन

अजय देवगन के लुक का फैंस को इंतजार था और अब अजय देवगन का फिल्म से लुक सामने आ गया है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

0
424

न्यूज़लिंक हिंदी। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके हैं। अजय देवगन के लुक का फैंस को इंतजार था और अब अजय देवगन का फिल्म से लुक सामने आ गया है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है।

इस फिल्म का फैन्स काफी लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। अब डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला। बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन

अजय देवगन का सिंघम अगेन से पहला लुक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’
सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। ये सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अजय देवगन बाजीराव सिंघम में किरदार में नजर आएंगे। अजय के इस किरदार को हमेशा पसंद किया गया है।अजय देवगन के अलावा करीना कपूर फिल्म में फीमेल लीड में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें : KANPUR NEWS : पीएमजीएसवाई योजना में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता निलंबित

अजय ने हाल ही में करीना कपूर का लुक शेयर किया था। अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- भयंकर, मजबूत और सिंघम की ताकत। अवनी सिंघम। फोटो में करीना हाथ में गन ताने नजर आ रही हैं, और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। करीना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here