राहुल गाँधी को भारी पड़ सकता है PM मोदी को पनौती कहना, उठी FIR दर्ज करने की मांग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद थे।

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम में मौजूद थे। इसको लेकर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना पनौती से की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार (21 नवंबर) को एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की वकील विनीत जिंदल ने की है।

उन्होंने दिल्ली पुलिस में फिलहाल शिकायत दर्ज करा दी है। इस पर एफआईआर दर्ज करने का फैसला दिल्ली पुलिस लेगी। दरअसल, मंगलवार (21 नवंबर) को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह (मोदी) क्रिकेट मैच में चले जाएंगे, वह अलग बात ही की मैच हरवा दें, पनौती! पीएम मतलब पनौती मोदी।

ये भी पढ़े : बांके बिहारी मंदिर : कॉरिडोर निर्माण को लेकर सांसद ने किया हर्ष व्यक्त

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि अच्छा भला हमारे लड़के वहां वर्ल्डकप जीत जाते, लेकिन वहां पर पनौती हरवा दिया, लेकिन टीवी वाले यह नहीं कहेंगे। यह जनता जानती है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी उन से माफी मांगने को कह रही है। इस संबंध में बीजेपी नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं वह अशोभनीय है।

बीजेपी ने की बयान की आलोचना
इससे पहले कांग्रेस सांसद के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और उनसे माफीं मांगने को कहा था। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पीएम मोदी पर की गई राहुल गांधी टिप्पणी को अशोभनीय बताया और कहा कि कांग्रेस नेता को इस पर पीएम मोदी से माफी मांगनी होगी।

ये भी पढ़े : 27 नवंबर को वाराणसी में मनाई जाएगी देव दीपावाली, 11 लाख दीप जलाकर बनेगा रिकॉर्ड

क्या है मामला?
बता दें कि पीएम मोदी रविवार (19 नवंबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व कप 2023 के फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। विश्व कप मैच अजेय रही में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया दिया। जहां एक ओर मैच में भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के गेंदबाज भी कोई कमाल नहीं कर सके। इसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना पनौती से कर डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here