UP में लोकसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक दल की एंट्री, बुंदेलखंड राज्य बनाने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी और राज्य के डीजीपी रहे सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है।

0
155

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी और राज्य के डीजीपी रहे सुलखान सिंह ने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है। बांदा में मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होंने राजनीतिक दल का भी एलान किया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में एक नई राजनीतिक दल की एंट्री हो गई है। इस पार्टी को यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाया है। इस पार्टी का नाम बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी है और इसने बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग उठाई है।

ये भी पढ़े : 6 साल की मेहनत के बाद Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, पल्सर-अपाचे की हालत करेगी खराब

यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह के इस कदम से बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुलखान सिंह ने अपनी पार्टी बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी की पहली मांग बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाना है। उन्होंने यूपी और एमपी के 15 जिलों को मिलाकर नए राज्य की मांग की। इसमें यूपी के 7 जिले झांसी, चित्रकूट, ललितपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के 8 जिले दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी को शामिल करने की मांग की गई है।

सुलखान सिंह की पार्टी द्वारा जारी किए गए पर्चे में कहा गया है कि राज्य के बजट पर हमारी मांगे राज्यों के शेष हिस्से से प्रतिस्पर्धी होने के कारण, हमें हमारी जरूरतों के हिसाब से योजनाएं नहीं मिल पाती हैं। इतने बड़े राज्यों में जिन क्षेत्रों के लोग ज्यादा राजनैतिक प्रभाव वाले हैं वे अधिक धन ले जाते हैं।

ये भी पढ़े : राहुल गाँधी को भारी पड़ सकता है PM मोदी को पनौती कहना, उठी FIR दर्ज करने की मांग

कौन हैं सुलखान सिंह?
सुलखान सिंह यूपी के बांदा जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्‍म 8 सितंबर 1957 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढाई शिक्षा बजरंग इंटर कॉलेज से की और IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की है। सिर्फ इतना ही नहीं, इन्होंने लॉ की पढाई की है और यूपी कैडर 1980 बैच के IPS अफसर भी रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इनइन्होंने BJP को क्षत्रियों से नफरत करने वाली पार्टी बताया था। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) व्यवस्था पर भी सवाल उठाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here