न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। Kanpur News: MLA इरफान सोलंकी के खिलाफ रंगदारी और आगजनी मामले के गवाह पर हमला हो गया। सुरक्षा गार्ड के दौड़ाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने अनवरगंज थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें: कनाडा को बड़ी रहत, 2 महीने की रोक के बाद नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस
अनवरगंज फूलवाली गली निवासी अकील अहमद इरफान सोलंकी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में वादी और गवाह हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 2023 की रात एक बजे के करीब चमनगंज निवासी आजम और फहीमाबाद डाकखाना निवासी शहजाद उनके घर के नीचे पहुंचे।
आरोप है दोनों ने गाली देकर नीचे बुलाया। मामला जानने वह नीचे उतरे तो हमला कर दिया। सुरक्षा गार्ड फिरोज ने पकड़ा तो आरोपी धक्का मारकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने अनवरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया गाली-गलौज और धमकी संबंधी धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कनाडा को बड़ी रहत, 2 महीने की रोक के बाद नागरिकों के लिए भारत ने शुरू की वीजा सर्विस

