न्यूज़लिंक हिंदी। रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए एक महीने का वक्त बीत चुका है। इस एक महीने में दो कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, जिसमें से मनस्वी ममगई का पत्ता एक हफ्ते के अंदर ही कट गया। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के आने से घर में थोड़ी हलचल होते देखने को मिली थी। वहीं, अब एक और कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाले ओरी अब कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही बिग बॉस के घर में होने वाले एविक्शन के बाद, जो ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री होने वाली है, उनमें ओरी अवात्रामणि का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़े : इजरायल ने बंधकों की रिहाई पर बोलते हुए कहा- शुक्रवार से पहले गाजा के लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा
सूत्रों की माने तो ओरी अवात्रामणि बिग बॉस में शामिल जरूर होंगे, लेकिन बतौर ‘वाइल्ड कार्ड’ बनकर नहीं बल्कि शो में खास मेहमान बनकर। ओरी आने वाले ‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इस दौरान कुछ समय के लिए वो बिग बॉस के घर के अंदर जाकर घरवालों के साथ कुछ मजेदार चैलेन्ज और गेम्स भी खेल सकते हैं। अब तक इंटरनेट की दुनिया पर धूम मचाने वाले ओरी अब टीवी पर अपना डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। आज यानी गुरुवार 23 नवंबर को ओरी बिग बॉस के लिए शूट करेंगे।
ये भी पढ़े : फिर शुरू हो रहा शादियों का सीजन, इस बार देश में होंगी 38 लाख शादियां, होगा 4.74 लाख करोड़ का कारोबार
बिग बॉस का नया गेम
‘बिग बॉस 17’ के सीजन को शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सलमान खान के इस शो की टीआरपी ने टीवी की मशहूर बहू अनुपमा को भी मात दी है। फिलहाल बिग बॉस की टीआरपी लगभग 2 है। आमतौर पर वर्ल्डकप और आईपीएल जैसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान जहां सभी शोज की टीआरपी गिर जाती है, वहां सलमान खान के बिग बॉस ने अपनी रेटिंग को बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। अब मेकर्स के सामने केवल एक ही लक्ष्य है, बिग बॉस को नंबर वन शो बनाना और इसलिए आने वाले कुछ एपिसोड में बिग बॉस के घर में कई मशहूर चेहरे नजर आ सकते हैं।

