न्यूज़लिंक हिंदी। एक्टर सलमान खान की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें तीसरी बार सलमान अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलमान और कटरीना कैफ की इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
![]()
फिल्म ‘टाइगर 3’ का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से गिरते जा रहा है। इस बीच अब सलमान खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने करियर और फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात की है।
सलमान ने अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की
अभिनेता ने कहा, ‘जब मैंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, तब मैं निचले स्तर पर था। उस समय मैंने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया। अगर मैं तब सफल नहीं होता, तो मैं तब भी खुश होता। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो हजार गुना टैलेंटेड और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए मैं आज खुश हूं।’
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Voting : राजस्थान में सुबह 7 बजे से मतदान जारी, CM गहलोत का दावा-हमारी सरकार बन रही है
‘टाइगर 3’ के गिरते कलेक्शन को लेकर अभिनेता ने कहा
‘जब टाइगर 3 रिलीज हुई तो उस समय दिवाली और वर्ल्ड कप चल रहा था, जिससे इसके कलेक्शन पर फर्क पड़ा। उस समय लोगों का ध्यान फिल्म से ज्यादा त्योहार और मैच पर था। इसके बाद भी टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जो कलेक्शन किया, जो बहुत शानदार है। ‘
सलमान खान ने कटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि भगवान ने मुझे कटरीना कैफ जैसी दोस्त दी। कटरीना जितनी मेहनती हैं, उनके जैसा मैं कभी नहीं हो सकता। टाइगर 3 की सफलता की हकदार भी वही हैं।’

