“RSS के लोग कर रहे हैं कांग्रेस के लिए काम” हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा दावा

तेलंगाना विधानसभा इलेक्शन में मजह कुछ ही दिन का वक्त बचा हुआ है। नेताओं के बीच में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच 23 नवंबर को हैदराबाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना विधानसभा इलेक्शन में मजह कुछ ही दिन का वक्त बचा हुआ है। नेताओं के बीच में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच 23 नवंबर को हैदराबाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “इस इलेक्शन में हमारी पार्टी के कैंडिडेट (माजिद हुसैन) की कामयाबी को रोकने के लिए दिल्ली से RSS के लोग आकर कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि वे कांग्रेस के कैंडिडेट का खुलकर समर्थन करेंगे।”

तेलंगाना की 119 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होना है। ओवैसी ने दावा किया है कि राज्य में फिर से केसीआर की सरकार बनेगी। मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, “तेलंगाना में कांग्रेस से गठबंधन की जरूरत नहीं है। जहां दो राष्ट्रीय पार्टी रहेगी, वो प्रदेश बर्बाद हो जाएगा।” तेलंगाना में कांग्रेस, बीजेपी और बीआरएस में सीधी टक्कर है।

ये भी पढ़े: मौसम: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भाजपा मुकाबले में भी नहीं है- KCR की बेटी
केसीआर की बेटी के कविता ने शुक्रवार को कुछ सीटों पर समझौते को लेकर कहा कि हमारा किसी के साथ कोई समझौता नहीं है। हमारी केवल एक सहयोगी पार्टी एआईएमआईएम है। एआईएमआईएम के अलावा, हमारा किसी के साथ कोई समझौता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बीआरएस इस बार सीटों का शतक लगाएगी। उन्होंने भाजपा मुकाबले में भी नहीं है क्योंकि पार्टी राज्य में कहीं भी नहीं है। 2018 में उसे 105 सीटों पर जमानत जब्त करानी पड़ी थी। कविता ने कहा कि इस बार इसे और भी अधिक नुकसान होगा।

KCR ने तेलंगाना को लूटा- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना जीत दर्ज करेगी। उन्होंने लोगों से बीआरएस की सरकार को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया। खरगे ने कहा कि केसीआर पर खरगे ने केसीआर पर तेलंगाना को ‘लूटने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केसीआर सचिवालय या विधानसभा में बैठकर नहीं बल्कि फार्महाउस में बैठकर सरकार चलाते हैं।

ये भी पढ़े: Rajasthan Election Voting : राजस्थान में सुबह 7 बजे से मतदान जारी, CM गहलोत का दावा-हमारी सरकार बन रही है

2018 में BRS ने जीती थी 88 सीटें
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीआरएस को 119 में से 88 सीट पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस को 19, AIMIM को छह सीटों पर जीत मिली थी। वहीं भाजपा ने महज एक सीटी जीती थी। वहीं, बाद में कांग्रेस के 12 विधायकों ने बीआरएस का दामन थाम लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here