न्यूज़लिंक हिंदी। रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल के बुदनी-बरखेड़ा घाट खंड में तीसरी लाइन को लेकर बुदनी, मिडघाट, चोका और बरखेड़ा स्टेशनों पर हो रहे नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण रेलवे ने मुंबई रूट की कानपुर सेंट्रल व आसपास के जिलों से गुजरने वाली 44 ट्रेनों को अगले माह निरस्त करने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे ने यात्रियों के लिए अन्य ट्रेनों का विकल्प यात्रियों को दिया है। जिससे यात्रियों को ट्रेनें कैंसिल होने पर यात्रियों को दिक्कत न हो।
टिकट बुक कराई है तो विकल्प की करे तैयारी
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 11079 लोकमान्य तिलक -गोरखपुर एक्सप्रेस एक्सप्रेस साप्ताहिक सात व 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस नौ, 01431पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक आठ व 01432 गोरखपुर -पुणे एक्सप्रेस साप्ताहिक नौ, 01025 दादर-बलिया विशेष ट्रेन छह व आठ, 01026 बलिया-दादर विशेष आठ व 10, 01027 दादर-गोरखपुर विशेष सात व 01028 गोरखपुर-दादर विशेष ट्रेन नौ दिसंबर को निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट विमान है तेजस
इस दिन नहीं चलेगी ये ट्रैन
इसी तरह 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एक व आठ, 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक तीन व 10, 05303 गोरखपुर-महबूबनगर साप्ताहिक दो व नौ, 05304 महबूबनगर-गोरखपुर चार व 11, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस सात व आठ, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ व नौ, 16093 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ एक्सप्रेस पांच व 16094 लखनऊ-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस सात दिसंबर को निरस्त की गई है। 04121 सूबेदारगंज -सिकंदराबाद एक्सप्रेस 30 नवंबर व सात दिसंबर, 04122 सिकंदराबाद -सूबेदारगंज साप्ताहिक दो व नौ दिसंबर को नहीं चलेगी।

