Kanpur पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम Dinesh Sharma अब बोले- विपक्ष देश के लिए पनौती, सनातन यात्रा में भी हुए शामिल

Dinesh Sharma: पूर्व डिप्टी सीएम और राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा कानपुर के कल्याणपुर पहुंचे।

0
217

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। पूर्व डिप्टी सीएम और राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया है। पनौती वाले बयान पर उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के लिए पनौती है। प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाना अशोभनीय है। उन्होंने कहा की विपक्ष सनातन धर्म के लिए खतरा है।

ये भी पढ़ें: Kanpur Big News: बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर पहुंची पुलिस

कानपुर में चल रही सनातन यात्रा में शामिल होने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कानपुर पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने के लिए ही विपक्ष खड़ा है। दिनेश शर्मा इसके बाद कल्याणपुर क्षेत्र के कैलाश बिहार में भाजपा नेता के घर भी पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Railway News: कानपुर और आसपास जिलों से गुजरने वाली 44 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, अगले महीने की बुकिंग करने से पहले पढ़ लें खबर

भाजपा नेता के बेटे के शादी समारोह से पहले उन्होंने से आशीर्वाद दिया और घर पर खाना भी खाया। डिप्टी सीएम के साथ कई भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here