Kanpur News: रामा यूनिवर्सिटी में MBBS छात्र की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

कानपुर में रामा यूनिवर्सिटी कैंपस में MBBS छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई। बॉडी पर कट के कई निशान मिले हैं।

0
308

न्यूजलिंक हिंदी। कानपुर में रामा यूनिवर्सिटी कैंपस में MBBS छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई है। बॉडी पर कट के कई निशान मिले हैं। सुबह जब सिक्योरिटी गार्ड हॉस्टल के बेसमेंट में पहुंचा तो उसे खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पुलिस कमिश्रर डॉ. आरके स्वर्णकार, जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

मृतक MBBS छात्र का नाम साहिल सारस्वत था। साहिल सारस्वत मधुरा के आशा मंडी का रहने वाला था। साहिल रामा यूनिवर्सिटी में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था और ओल्ड बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 127 में रहता था।

साहिल के साथ बिहार का रहने वाला MBBS थर्ड ईयर में पढ़ने वाला अमित गौतम रहता था। पुलिस अमित से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि साहिल की धारदार हथियार से कई वार करके हत्या की गई है।

ये भी पढ़े : War: हमास ने 39 फलस्तीनी नागरिकों के बदले में 13 इस्राइली नागरिकों को किया रिहा

खबर अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here