Telangana Elections 2023: सीएम योगी ने हैदराबाद का नाम बदलने का किया ऐलान,. तो असदुद्दीन ओवैसी बोले- ‘आपका ख्वाब…’

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे और चार में संपन्न भी हो चुके है। अब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना बाकी है।

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे और चार में संपन्न भी हो चुके है। अब तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना बाकी है। ऐसे में अब सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता इस समय तेेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे है। इधर भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में एक रोडशो के दौरान हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का किया ऐलान था। इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनपर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का नाम बदलने का आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।

ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आज हम देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के सीएम यहां आए, उनका एक पेटेंट डायलॉग है कि हम नाम बदल देंगे, उनसे कुछ और आता ही नहीं। औवेसी ने आगे कहा, अरे भाई! आप हैदराबाद का नाम नहीं बदल सकते। आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।

ये भी पढ़े : Telangana elections: तिरुपति बालाजी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, देखें ये तस्वीरें

‘हैदराबाद का नहीं बदल सकते नाम’
AIMIM नेता ने आगे कहा, “अरे भाई! आप हैदराबाद का नाम नहीं बदल सकते। आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा।” उन्होंने कहा कि अमित शाह बोल रहे हैं। मैं रिजर्वेशन खत्म कर दूंगा। आप मलकपेट में हार रहे हैं, पहले आप यहां आकर देख लो।

सीएम योगी ने कहा था हैदराबाद के बदलेंगे नाम
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना के महबूब नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आई तो महबूब नगर का नाम बदलकर पलामुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सीएम योगी ने कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में भी जनसभा की, जहां उन्होंने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखने का ऐलान किया।

ये भी पढ़े : मथुरा: छुट्टी वाले दिन श्री बांके बिहारी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, कुंज गलियां में गूंजी राधे-राधे

20 नवंबर को तेलंगाना में होगी वोटिंग
बता दें कि तेलंगाना में राज्य की 119 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी पार्टियां वहां जमकर चुनाव-प्रसार कर रही हैं। बीजेपी भी यहां जमकर प्रचार कर रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार (25 नवंबर) को प्रचार के लिए तेलंगाना पहुंचे थे। बता दें कि 3 दिसंबर को मतदान के नतीजे सामने आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here