गुजरात में बेमौसम बारिश बानी काल, बिजली गिरने से 20 लोगों ने गंवाई जान, अमित शाह ने जताया शोक

गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। गुजरात के विभिन्न हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के एक अधिकारी के अनुसार, गुजरात के विभिन्न हिस्सों में वर्षाजनित हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। इन सभी लोगों की मौत बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से हुई।

ये भी पढ़े : Telangana Elections 2023: सीएम योगी ने हैदराबाद का नाम बदलने का किया ऐलान,. तो असदुद्दीन ओवैसी बोले- ‘आपका ख्वाब…’

अलग-अलग इलाकों में हुई हैं मौतें
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के एक अधिकारी के अनुसार, गुजरात के विभिन्न हिस्सों में वर्षाजनित हादसों में अब तक 20 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। इन सभी लोगों की मौत बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से हुई। एसईओसी अधिकारी ने बताया कि दाहोद जिले में चार, भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोटाद, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर और देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ये भी पढ़े : मथुरा: छुट्टी वाले दिन श्री बांके बिहारी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, कुंज गलियां में गूंजी राधे-राधे

क्या मौसम का ताजा अपडेट?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि सोमवार को बारिश कम होने की संभावना है। एसईओसी की ओर से संकलित आंकड़ों के अनुसार, गुजरात की 252 तालुका में से 234 में रविवार को बारिश हुई। सूरत, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, तापी, भरूच और अमरेली जिलों में 16 घंटे में 50-117 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसल को नुकसान हुआ। राजकोट के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हुई।

मोरबी जिले में फैक्ट्रियां बंद
अधिकारियों ने बताया कि बारिश से फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी जिले में फैक्ट्रियां बंद किए जाने से सिरेमिक उद्योग भी प्रभावित हुआ। आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि सोमवार को बारिश कम होगी और दक्षिण गुजरात एवं सौराष्ट्र जिलों के कुछ हिस्सों में केंद्रित रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here