Gorakhpur News : सीएम योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर को दी 155 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात , और बनेगा वहां निवेश मंच ,

0
215

न्यूज़लिंक हिंदी। सीएम योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुर को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम की पहल पर 1300 करोड़ रुपये का निवेश मंच बनेगा।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का 34वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित होने वाला है। इस अवसर पर सीएम गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 155 करोड़ रुपये के कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही गीडा के कालेसर व्यावसायिक-आवासीय परियोजना को भी लांच करेंगे।

आने वाले 30 नवंबर को होने जा रहा है गीडा का 34वां स्थापना दिवस समारोह कई मायने में खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर यहां पहली बार चार दिवसीय उद्योग व व्यापार की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तो साथ ही बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक का कहना हैं कि समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों 800 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

इन परियोजनाओं से 3400 लोगों के लिए रोजगार सृजन भी होगा। ये सभी परियोजनाएं निजी क्षेत्र की हैं. साथ ही 500 करोड़ रुपये के निवेश और 3000 लोगों के लिए रोजगार सृजन वाली भावी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उद्यमियों को नए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा जाएगा।

गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में लगभग 80 एकड़ में व्यावसायिक योजना के तहत भूखंडों का विकास किया जायेगा। इसमें 10,000 वर्ग मीटर से लेकर 35,000 वर्ग मीटर तक के 13 भूखंड विभिन्न व्यावसायिक प्रयोजनों हेतु विकसित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here