Bollywood: Gippy Grewal ने बताया उनके घर के बाहर चली गोलियां, सलमान खान से रिश्ते को लेकर कही ये बात

इंटरनेट मीडिया पर बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है।

0
218

न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने उनके घर पर हुई फायरिंग की पुष्टि कर दी है। उनके घर के बाहर कनाडा के समय के अनुसार मध्य रात्रि एक बजे के करीब फायरिंग हुई। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लारेंस बिश्नोई की ओर से ड़ाली गइ पोस्ट पर भी हैरानी जाहिर की।

सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा- कि जिस समय गोलीबारी हुई वह घर पर मौजूद नहीं थे। हमलावरों ने चार गोलियां चलाई जो उनकी गाड़ी व गैरेज पर लगी। यह गोली उनकी लेम्बोर्गिनी पर लगी है। गिप्पी कुछ समय पहले ही अपने नए घर में शिफ्ट हुए है।

सलमान को नहीं जानता-ग्रेवाल
गिप्पी ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि लारेंस बिश्नोई से कभी बात नहीं हुई और न ही उनको जानते हैं। पोस्ट देख कर हैरानी हुई। गिप्पी ग्रेवाल ने सलमान खान से दोस्ती से भी इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दो बार सलमान खान से मिले हैं। पहले जब वह बिग बॉस में गए थे। वहीं दूसरी बार अपनी फिल्म मौजां के ट्रेलर लांच पर आए थे।

कनाडा में बीते शनिवार पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग की गई। यह दावा लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने किया है। कनाडा के वैंकुवर के व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल का बंगला है। जहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह गोलीबारी लारेंस ग्रुप ने करवाई है।

ये भी पढ़ें : गुरुद्वारे पहुंचे भारतीय राजदूत के साथ खालिस्तान समर्थकों ने प्रकाश पर्व पर की बदसलूकी, फहराया अपना झंडा

हालाकि गिप्पी ग्रेवाल का इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। इंटरनेट मीडिया पर बिश्नोई ने लिखा, “हां जी सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकुवर व्हाइट राक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुम्हें तेरा भाई, और सलमान खान को भी मैसेज है कि तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी हेल्प कर देगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here