Kartik Purnima 2023: घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था के नाम की लगाई डुबकी

रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और अन्य जगहों से लोग शनिवार शाम से ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे।

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी। सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का अपना एक विशेष महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा विशेष मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने के लिए कार्तिक मास को उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल मिलता है।

बता दें, कि ब्रजघाट के तट पर रविवार की शाम तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गंगा भक्तों का आगमन लगातार जारी है। जिससे मेले में भीड़ के साथ ही रौनक भी बढ़ती जा रही है। गंगा में स्नान के साथ ही अठखेलियां करते हुए भक्त हर-हर गंगे का जयघोष कर रहे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दीपदान कर मां गंगा की आरती उतारी गई। भक्तों ने गंगा, सरयू और गोमती नदी में डुबकी लगाई। अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्वालु पहुंचे हुए हैं। पूर्णिमा, रविवार की शाम से ही लग गई थी। इसलिए स्नान कल से ही शुरू हो गए। वहीं हरिद्वार में भी हर की पैड़ी पर उत्तम दृश्य देखने को मिला।

प्रयागराज में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्थित श्रीबड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर परिसर में भंडारे के साथ ही सुंदरकांड और अखंड रामायण श्रीहरिकीर्तन सहित अन्य अनुष्ठान चल रहे हैं। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हरिद्वार में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। धर्मनगरी में एक दिन पहले ही होटल, लॉज और धर्मशाला पैक हो गए थे। रविवार सुबह भी लाखों की संख्या में लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। शक्तिपीठों में सभी ने दर्शन किए और देर शाम आरती में शामिल होकर मां गंगा से मनोवांछित फल की कामना की। रविवार और सोमवार को अवकाश के चलते दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और अन्य जगहों से लोग शनिवार शाम से ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे।

ये भी पढ़ें : Bollywood: Gippy Grewal ने बताया उनके घर के बाहर चली गोलियां, सलमान खान से रिश्ते को लेकर कही ये बात

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कानपुर गंगा घाटों में रविवार देर शाम से तैयारी होने लगी थी। सोमवार सुबह अटल घाट, सरसैया घाट, मेस्कर घाट, सिद्धनाथ घाट में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे है। उधर बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। जो गंगा स्नान कर रहे है। गंगा घाटों पर खासकर पार्किंग और बैरियर की भी व्यवस्था की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here