IPL 2024: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद Shubman Gill को बनाए गए गुजरात टाइटन्स के कप्तान

गुजरात (Gujarat Titans) के लिए आईपीएल (IPL 2024) का खिताब जीत चुके हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है।

0
493

न्यूज़लिंक हिंदी। गुजरात (Gujarat Titans) के लिए आईपीएल (IPL 2024) का खिताब जीत चुके हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है। जिसके कारण अब शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। आईपीएल का 2024 सीज़न सीनियर क्रिकेट में गिल का पहला नेतृत्व कार्य होगा। टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक इकराम सोलंकी ने कहा है कि शुभमन गिल ने पिछले दो वर्षों में खेल के उच्चतम स्तर पर कद और स्थिति में वृद्धि देखी है। हमने उन्हें न केवल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक लीडर के रूप में भी परिपक्व होते देखा है। मैदान पर उनके योगदान ने गुजरात टाइटन्स को एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने में मदद की है।

BCCI से सूत्रों से खबर आई है कि हार्दिक का ट्रेड ऑफ शाम 5 बजे के बाद पूरा हो गया। डील अब औपचारिक हो गई है और वह MI में चले गए हैं। हार्दिक पूरी तरह से कैश डील के जरिए मु्ंबई में गए हैं। इसके अलावा MI ने अपने ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कैश डील में आरसीबी के साथ ट्रेड किया है।

ये भी पढ़े : गुजरात में बेमौसम बारिश बानी काल, बिजली गिरने से 20 लोगों ने गंवाई जान, अमित शाह ने जताया शोक

इसके बाद BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “उनके पास गुजरात टाइटन्स के साथ पूर्ण नकद सौदा तय करने और हार्दिक की सेवाएं हासिल करने के लिए आवश्यक धन था। बता दें कि ग्रीन को पिछली नीलामी के दौरान मुंबई ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था और इसलिए हार्दिक को खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उस सौदे पर हस्ताक्षर होने तक उपलब्ध नहीं थी।

ये भी पढ़े : फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, IPL का अगला सीजन भी खेलेंगे MS Dhoni, CSK ने दो ऑलराउंडर्स को किया रिलीज

गुजरात टाइटंस

रिटेन किए गए खिलाड़ी: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडेन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here