Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज हो सकती है बरसात, उत्तराखंड में बर्फबारी…जानिए मौसम की जानकारी

0
256

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। Weather News: देश की राजधानी दिल्ली पूरे उत्तर भारत में ठंड पड़ने लगी है. दिल्ली के अलावा एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके चलते दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में 27 व 28 नवम्बर को तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गयी है।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई जिलों में छाए हैं बादल
सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत उत्तर भारत के कई जिलों में बदल छाये हुए हैं। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, बीते रविवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा 08-04 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण पूर्व व पूर्व दिशा से चली। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही धुंध से मौसम कुछ सर्द हुआ।

ये भी पढ़ें: Kartik Purnima 2023: घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था के नाम की लगाई डुबकी

उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इससे पहले 2014 में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री पहुंचा था। शुक्रवार यानी एक दिसंबर से पछुआ हवाओं का प्रभाव कम होने से पारे में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में 28 नवंबर को बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी शुरु हो गई है। वहीं नीचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

हिमाचल और छत्तीगढ़: हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। कश्मीर में अभी धुंध छाई हुई है। जम्मू कश्मीर में भी अगले हफ्ते हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे श्रीनगर में भी सुबह कोहरा और दिन में बादल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद Shubman Gill को बनाए गए गुजरात टाइटन्स के कप्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here