Mathura के धार्मिक स्थलों से पुलिस ने उतरवाए 59 लाउडस्पीकर, 81 की आवाज भी कराई कम

0
228

न्यूज लिंक हिंदी मथुरा। जनपद भर में कुल 283 स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने और उन्हें बजाने की सशर्त अनुमति है। पुलिस समय समय पर अभियान चला कर यह सुनिश्चित करती है कि इन लाउडस्पीकर को शर्तों के तहत नियमानुसार बजाया जा रहा है अथवा नहीं। जहां अनियमितता मिलती है वहां पुलिस कार्यवाही करती है।

यह भी पढ़े: Mathura News: महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे बांके बिहारी मंदिर, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी रहीं साथ

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर पुलिस एक बार फिर एक्शन में है। पुलिस को इस काम में धर्मगुरू और स्थानीय लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। जनपद भर में कहीं भी किसी तरह के विरोध की कोई सूचना नहीं है। पुलिस इससे पहले भी इस तरह की कार्यवाही कर चुकी है, जिसकी वजह से इस लोगों में कोई कौतुहल भी नहीं है। लोग इसे सामान्य प्रक्रिया की तरह ले रहे हैं और पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेमथुरा: छुट्टी वाले दिन श्री बांके बिहारी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, कुंज गलियां में गूंजी राधे-राधे

सोमवार की सुबह यूपी पुलिस के महानिदेशक के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान में धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र को हटाये जाने के विशेष अभियान के अनुपालन में प्रातः पांच बजे से सात बजे तक पूरे जनपद लाउडस्पीकर उतारने का अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कुल 283 लाउडस्पीकर, ध्वनि यंत्र प्रयोग में लाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: UP NEWS : कानपुर – लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, पुलिस ने फिर लिया एक्शन

जिनमें से 140 लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक के विपरीत पाये गये। मानक के विपरीत पाये गये 140 लाउडस्पीकर में से 81 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराकर मानकों के अनुसार कराया गया तथा 59 लाउडस्पीकर को धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों से उतरवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here