दुबई होटल में 5500 डॉलर कैश में देने पर,फिर लगाए निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर आरोप

0
166

न्यूज़लिंक हिंदी। कैश फॉर क्वेरी मामले में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने फिर आरोप लगाए हैं।

TMC सांसद का नाम लिए बिना उन्होंने पूछा कि दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? साथ ही उन्होंने पूछा कि पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया?

इसके आगे भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा को टारगेट करते हुए पूछा कि क्या ये पैसा मेल आई डी खरीदने वाले व्यापारी ने दिया? सोशल मीडिया पोस्ट X पर पोस्ट करते हुए भाजपा सांसद ने ED और इनकम टैक्स को भी टैग किया।

बढ़ती नजर आ रहीं महुआ की मुश्किलें

आपको बताते चलें कि कैश फॉर क्वेरी मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को सीबीआई के सूत्रों ने आजतक/इंडिया टुडे को बताया था कि हमने लोकपाल के आदेश पर जांच शुरू कर दी है। हमने अभी तक महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच या एफआईआर दर्ज नहीं की है. इसके बाद माना जा रहा है कि सीबीआई महुआ से केस संबंधित पूछताछ कर सकती है।

दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की गई है। उन्होंने टीएमसी नेता पर संसद में सवाल पूछने के लिए एक व्यवसायी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

उन्होंने हाल ही में बताया था कि लोकपाल ने 8 नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए आरोपी महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया है।

महुआ के समर्थन में आईं ममता बनर्जी

उधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर महुआ मोइत्रा को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कई हफ्तों तक महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर चुप्पी साध रखी थी। अब उन्होंने कहा कि बीजेपी महुआ की लोकसभा सदस्यता छीनने की योजना बना रही है लेकिन इससे महुआ और अधिक लोकप्रिय होंगी और अब जो वह संसद में बोलती थी अब बाहर बोलेंगी।

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कैश फॉर क्वेश्चन मामले में महुआ मित्रा को समर्थन देते हुए कहा कि केंद्र सरकार महुआ मित्रा को बाहर निकालने के लिए हिंसा की राजनीति कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here