Uttar Pradesh: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, भूतपूर्व सदस्यों के निधन पर किया जाएगा शोक व्यक्त

दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का नारी सशक्तिकरण के लिए संकल्प है। इस सत्र के दौरान महिला सदस्यों को बोलने के लिए खास वरीयता दी जाएगी।

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। खास बात ये है कि, 65 साल बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार में विधानसभा सत्र नए नियमों के साथ ऑपरेट किया जाएगा। दरअसल, विधानसभा के पिछले सत्र में ही बदलावों को अनुमति मिल गई थी। उन्हीं बदलावों को अब लागू किया जा रहा है। इसके तहत सदन में नेताओं के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

आपको बता दें कि सबसे पहले भूतपूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। सीएम योगी ने अपने सभी मंत्रियों से उनका रिपोर्ट कार्ड तलब कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4:00 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक लेंगे तो वहीं शाम 5:00 बजे राज्य मंत्री और राज्य मंत्रियों की भी बैठक लेंगे।

सदस्यों के मोबाइल ले जाने पर बैन
सत्र के दौरान सदस्यों को बिना मोबाइल ही सदन में प्रवेश मिलेगा। साथ ही, सदन में झंडा/बैनर आदि ले जाने की भी अनुमति नही होगी । वर्तमान सत्र के दौरान महिलाओं को खास सुविधाएं दी जाएगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का नारी सशक्तिकरण के लिए संकल्प है। इस सत्र के दौरान महिला सदस्यों को बोलने के लिए खास वरीयता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :Mathura के धार्मिक स्थलों से पुलिस ने उतरवाए 59 लाउडस्पीकर, 81 की आवाज भी कराई कम

विधानसभा स्पीकर सतीश महाना बोले
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को कहा था कि, ‘देश में धारणा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में अच्छी बहस होती है। राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बहुत अच्छे से पेश किया जाता है। विपक्ष का कहना है अपनी राय को अच्छे से आगे बढ़ाएं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि आने वाले सत्रों में सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस करेगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here