Rajasthan News : कोरोना वायरस के बाद चीन के Pneumonia को लेकर राजस्थान में अलर्ट, 29 नवंबर को मॉकड्रिल के आदेश

एक बार फिर से चीन विश्व की चिंताएं बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बाद चीन एक और बीमारी ने दुनिया को अलर्ट कर दिया है। उत्तरी चीन में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने की बीमारी बढ़ रही है।

0
255

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बार फिर से चीन विश्व की चिंताएं बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस के बाद चीन एक और बीमारी ने दुनिया को अलर्ट कर दिया है। उत्तरी चीन में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने की बीमारी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार भी बीमारी की उत्पत्ति चीन से ही मानी जा रही है। वहीं इस नई बीमारी को लेकर राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने चीन में बढ़ रहे निमोनिया के मामलों में के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने के लिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के लिए परामर्श जारी किया है। हेल्थ विभाग के डायरेक्टर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें हॉस्पिटल्स में दवाइयां, ऑक्सीजन के अलावा जांच के पूरे पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई है।

29 नवंबर को मॉकड्रिल होगा
इसके साथ ही 29 नवंबर को सभी मेडिकल कॉलेजों और हॉस्पिटल के अधीक्षक और प्रिंसिपल को मॉकड्रिल के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान में पहले से ही कोरोना को लेकर लगातार परीक्षण चले रहे हैं। मगर, केस की संख्या शून्य हैं। यहां पर पूरे इंतजाम किये जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया राजस्थान में वर्तमान में श्वसन रोग एवं विशेषकर कोविड-19 व म्यूकोरमाइकोसिस के रोगी भार नहीं है। शून्य केस रिपोर्ट हो रहे हैं। संक्रामक रोगों से बचाव नियंत्रण के लिए विभाग में पूर्ण तैयारी की गई है।

ये भी पढ़े : Earthquake: भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, चीन समेत कई देश, बड़े खतरे का खौफ

दिशा-निर्देशों के अनुसार अस्पताल तैयार
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने चीन में फैली इस नई बीमारी से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है। जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कहा राजस्थान में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। एसएमएस अस्पताल राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है और अस्पताल दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी तरह से तैयार है।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में श्वसन रोग एवं विशेषकर कोविड-19 व म्यूकोरमाइकोसिस के रोगी भार नहीं है। शून्य केस रिपोर्ट हो रहे हैं। सर्वेलेंस के लिए पूर्व में प्रदेश के चिकित्सा विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। संक्रामक रोगों से बचाव नियंत्रण के लिए विभाग में पूर्ण तैयारी की गई है।

शुभ्रा सिंह ने बताया विभाग द्वारा चिकित्सा संस्थानों पर कोविड-19 संबंधित तैयारी के जायजा लिए जाने के लिए 28 नवंबर को एक वीसी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संयुक्त निदेशक जोन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों पैरामेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारियों आदेश दिया गया है। 29 नवंबर को मॉकड्रिल आयोजित करते हुए सहित निदेशक जोन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर पर निरीक्षण कराया जाना है।

ये भी पढ़े : देव दीपावली पर स्वर्ग सा दिखा वाराणसी का नजारा, सीएम योगी बोले- यह देश और दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बन गया

लक्षण क्या हैं जानें
गले में दर्द या खराश, खांसी, बुखार, फेफड़े में सूजन, सांस नली में सूजन होने की बात सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here