UP News: राहुल गांधी को मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया तलब, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल 5 साल पुराने मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया गया है।

0
179

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल 5 साल पुराने मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया गया है। तकरीबन 5 साल पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की थी। जिसे लेकर लंबे समय से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। फिलहाल अब राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने तलब कर लिया है। इस मामले में सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब करने का आदेश जारी किया गया है।

विजय मिश्र के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय की माने तो राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री को हत्या आरोपी बताया था। इसी को लेकर विजय मिश्र ने दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था। इसकी बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी। आज सुनवाई के दौरान एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब करने का आदेश जारी किया है। बहरहाल आगामी 16 दिसंबर को सुनवाई होनी है। 16 दिसंबर को राहुल गांधी कोर्ट के समक्ष पेश होना है। जिसके बाद अदालत के द्वारा तय किया जाएगा कि राहुल गांधी के मामले में आगे क्या किया जाना है।

ये भी पढ़े : Tunnel Rescue: CM धामी से पीएम मोदी ने ली रेस्क्यू की जानकारी, मजदूरों के स्वास्थ्य को लेकर दिए कुछ अहम निर्देश

वहीं विजय मिश्र का कहना है कि राहुल गांधी की अमित शाह पर टिप्पड़ी से वे बेहद आहत थे। जिसके बाद उन्होंने परिवाद दाखिल किया था। बहरहाल अदालत के आदेश के बाद वे बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना कि इस मामले में कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा।

अगस्त 2018 में दायर हुई थी याचिका
बता दें कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया था। आरोप है कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।

ये भी पढ़े : Rajasthan News : कोरोना वायरस के बाद चीन के Pneumonia को लेकर राजस्थान में अलर्ट, 29 नवंबर को मॉकड्रिल के आदेश

गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
बता दें कि सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। फिलहाल अब इस मामले में सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here